Advertisement

उत्तराखंड पहुंचा मानसून अब होगी झमाझम बारिश

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद प्रदेश भर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में देर रात से ही कहीं-कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है, तो कहीं घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में पूरे प्रदेश में मानसून पहुंच जाएगा। इसके बाद प्रदेश में मानसून की बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

अगले दो दिन में प्रदेश भर में पहुंच जाएगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांशों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं।

जबकि अन्य जिलों के अधिकांश हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाश से बिजली गिरने की संभावना है।

संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को किया गया अलर्ट

भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, नदी-नालों के उफान पर आने की संभावना जताई हैं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad