सदगुरुदेव महाराज जी के जन्मदिवस पर यहां उमड़ेगे 50000 से ज्यादा श्रद्धालु

ख़बर शेयर करें

मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी का पावन जन्मोत्सव हरिद्वार में धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पावन जन्मोत्सव कार्यक्रम स्थल अबकी बार रानीपुर हरिद्वार स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड सेक्टर 4 के ग्राउंड में किया जाएगा यह जानकारी देते हुए मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के परम शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद जी बताया कि पावन जन्मोत्सव कार्यक्रम 20 व 21 सितंबर को मनाया जाएगा इस दो दिवसीय पावन जन्मोत्सव कार्यक्रम में लगभग 50,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के रहने ठहरने भोजन स्नान इत्यादि की समुचित व्यवस्थाएं की गई है उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की ज्यादा संख्या को देखते हुए BHEL ग्राउंड के अलावा प्रेम नगर आश्रम में भी उनके ठहरने भोजन इत्यादि की व्यवस्थाएं की गई है उन्होंने यह भी जानकारी दी की सदगुरुदेव महाराज जी के विदेश से भी 500 शिष्यों के पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई है उन्होंने कहा कि सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज जी के पावन जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है तथा देश के विभिन्न प्रांतो से श्रद्धालु सदगुरुदेव श्री महाराज जी के पावन जन्मोत्सव में पहुंचकर उनके दिव्य वचन आशीर्वाद प्राप्त करेंगे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad