Advertisement

आग से धधकते पहाड़ के जंगल

ख़बर शेयर करें

जंगलो की आग धुआं पहुंचा घरों में
लगातार धधक रहे जंगल

बेरीनाग ।गर्मी बड़ने के साथ जंगलों में लगातार आग लगने का प्रकोप जारी है पिछले तीन दिन बेरीनाग क्षेत्र के विभिन्न जंगल धू धू कर जल रहे हैं बेरीनाग नगर में जंगलो का धुआ घरों तक पहुंच गया है। जिससे बुजुर्गों और दमा पीड़ित लोगों को भी परेशानी होने लगी है। बुधवार देर रात्रि को ढनौली छलौडी मोटर मार्ग से लगे जंगल में आग लगने पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष पंत अपने साथियों के साथ आग बुझाने के लिए जंगल की और दौड़े और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही बरसायत, खमलेत बीट, हजेती, जयनगर, कालासीला, चौडमन्या, शाहगराऊं, राईआगर, त्रिपुरादेवी,देवीनगर, पौषा पोस्ताला, पुरानाथल, रिठा रैतोली क्षेत्र के जंगलों में लगातार आग लगी हुई है लाखों की वन सम्पदा जलकर खाक हो गई है। वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया सभी क्षेत्रों में आग बुझाने काम वन कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है लोगों से जंगलों की आग बुझाने में सहयोग करने की अपील की है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad