सांसद अजय भट्ट ने किया मां अवंतिका धाम में नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण

ख़बर शेयर करें

उल्लास पूर्ण माहौल के बीच सांसद अजय भट्ट ने लाल कुआं नगर के प्रमुख शक्तिपीठ मां अवंतिका धाम में नवनिर्मित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया इस दौरान विधायक समेत अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे मां अवंतिका मंदिर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं से गुलजार रहा बड़ी संख्या में लोग मां अवंतिका के श्री चरणों में अपने श्रद्धा के पुष्प अर्पित करने के लिए पहुंचे हुए थे यहां दो दशक के बाद अखंड धूना को फिर से चेतन करते हुए भव्य एवं दिव्य धूनी रमई गई है इसके अलावा यहां बेहद सुविधाजनक भोजन कक्ष सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य विकास कार्य भी किए गए हैं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती के अथक प्रयासों से एवं स्थानीय जनमानस के सहयोग से मां अवंतिका धाम अपनी दिव्यता के साथ-साथ भव्यता को भी प्राप्त हो रहा है यहां का माहौल बेहद रमणीक और मन को प्रसन्न करने वाला है आज के इस लोकार्पण एवं धार्मिक कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट के अलावा विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी मंदिर के प्रधान पुजारी अचार्य चंद्रशेखर जोशी वरिष्ठ भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी संजीव शर्मा रौनक सिंह कन्याल युवराज सिंह खाती रणविजय सिंह, हेमंत पांडे, प्रेस क्लब अध्यक्ष बी सी भट्ट वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत रंजीत बोरा ललित भट्ट समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad