सांसद अजय भट्ट ने अपने प्रतिनिधि को किया पद मुक्त

ख़बर शेयर करें

सांसद अजय भट्ट द्वारा अपने प्रतिनिधि को हटाए जाने का बड़ा समाचार सामने आ रहा है जिलाधिकारी को भेजे पत्र में सांसद अजय भट्ट ने बताया है कि उन्होंने किसी गैरकानूनी मामले में वांछित चल रहे अपने प्रतिनिधि को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया है जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को भेजे पत्र में सांसद अजय भट्ट ने बताया कि विजय कुमार पुत्र सोमपाल निवासी काशीपुर जिले उन्होंने विकासखंड से संबंधित विकास कार्यों की होने वाली त्रैमासिक बैठकों में अपनी अनुपस्थिति में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था उन्होंने बताया है कि उनके संज्ञान में आया है कि विजय कुमार किसी गैर कानूनी मामले में वांछित चल रहे हैं लिहाजा उन्हें तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया जाता है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad