सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने किया जनप्रतिनिधियों संग राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण, परियोजना निदेशक भी रहे मौजूद
राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षेत्र वासियों की आवाजाही को सुलभ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आज सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने एन एच ए आई के अधिकारियो एवं हल्दूचौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया उल्लेखनीय की पूर्व में हल्दूचौड़ क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनेक स्थानों से हो रही आवागमन में दिक्कतों को लेकर सांसद अजय भट्ट से वार्ता की थी जिस क्रम में सांसद अजय भट्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को संबंधित शिकायत क्षेत्र में बुलाया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया लक्ष्मण खाती की देखरेख में नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया इस दौरान इंडियन ऑयल डिपो से लेकर मोटाहल्दू चौराहे तक के क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र अनुसार स्थानीय लोगों की रोड क्रॉसिंग तथा कटों को सही स्थान पर लगाने का सुझाव दिया यह भी सुझाव दिया गया कि नेशनल हाईवे पर नागरिकों की रोड क्रॉसिंग पूरी तरह से सुरक्षित एवं सुलभ हो nhai के परियोजना निदेशक के अलावा यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के कुमाऊं संयोजक राजेंद्र दुर्गापाल कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य चिंतामणि पांडे चंपा पांडे बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मोहन चंद्र दुर्गापाल पूर्व प्रधान इंदर सिंह बिष्ट युवा समाजसेवी पीयूष जोशी आदि मौजूद रहे
मां नंदा सुनंदा महोत्सव के बीच निकली भव्य शोभायात्रा
मासूम बच्चियों को करता है परेशान पुलिस को दी तहरीर
लालकुआं में 20 सितंबर को लगेगा दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन शिविर
उत्तराखंड संकल्प यात्रा के तहत यूकेडी ने गौलापार में किया संवाद बैठक का आयोजन