कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पौराणिक थल मेला महोत्सव
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ थल मेला महोत्सव शुरू
बेरीनाग .बैसाखी पर्व पर लगने वाला तीन दिनी पौराणिक थल मेला महोत्सव स्कूली बच्चों, परम्परागत वेशभूषा में सजी महिलाओं की कलश यात्रा, छोलिया दल के छोलिया नृत्य के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा पेट्रोल पंप से निकली और बालेश्वर मंदिर होते हुवे पुराना बाजार से रामलीला मैदान पहुंची.झांकी यात्रा का मुख्य आकर्षण प्रकाश रावत एंड पार्टी का छोलिया दल और कनार का ढ़ोल रहा.हरि दत्त पंत इंटर, जगत सिंह पांगती कन्या इंटर, मल्लिकार्जुन विद्या पीठ,शिशु मंदिर,विद्या मंदिर,राजपूत
एलिमेंट्री पब्लिक स्कूल,
शिवालिक पब्लिक स्कूल,मानस पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों और शौका महिलाएं और स्थानीय महिलाएं झांकी में शामिल हुवे.उद्घाटन के मुख्य अतिथि अतिथि गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा ने फीता काटकर और दीप जलाकर मेला महोत्सव का शुभारंम किया,अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने पौराणिक थल मेले का प्राचीन महत्व बताया और आयोजक मेला समिति को पांच लाख रूपये देने की घोषणा की. मुख्य अतिथि के सम्मान में वंदना विद्या मंदिर और स्वागत गीत कन्या इंटर कॉलेज ने पेश किया.मेला समिति के अध्यक्ष दिनेश पाठक,उपाध्यक्ष जगदीश पाठक,व्यवस्थापक गौरव दीप वर्मा,कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी,महिला सदस्या सीमा बिष्ट ने मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल,जिला पंचायत सदस्य कमल कन्याल,गंगा सिंह मेहता,बसंत लोहनी,तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा,मदन उपाध्याय, महेश पाठक सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया. मंच का संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया ने किया.
आंगनवाड़ी वर्कर्स को मिला यूकेडी का साथ
केंद्रीय राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना