आवश्यक सूचना: भोजीपुरा से देवरनिया के मध्य 24 मार्च से 25 मार्च तक इस वजह से रहेगा सड़क यातायात अवरुद्ध
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
बरेली 23 मार्च, 2025ः इज्जतनगर मंडल पर भोजीपुरा-देवरनिया रेलवे स्टेशनों के मध्य किमी संख्या 03/12-13 पर समपार संख्या 03/सी (धबोरा गाँव) पर बी.सी.एम. मशीन द्वारा रेलपथ पर बैलास्ट की छनाई एवं पैकिंग का कार्य करने हेतु 24 मार्च, 2025 को 14.00 बजे से अगले दिन 25 मार्च, 2025 को प्रातः 06.00 बजे तक सड़क यातायात पूर्णतया बन्द रहेगा।
उक्त समपार का वैकल्पिक मार्ग दोहरिया पर स्थित समपार संख्या 01 एवं हंसा रोड पर स्थित समपार संख्या 05 से होगा।
सड़क उपयोगकर्त्ताओं को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
इज्जतमनगर।
Advertisement
रंग लाई पर्यावरण विद् आशुतोष पंत की मुहिम पॉलीथिन उन्मूलन पर जन हित याचिका की हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
जीएम रेलवे ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित