पेयजल को लेकर तत्पर पूर्वोत्तर रेलवे

ख़बर शेयर करें

बरेली रेल प्रशासन द्वारा स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे स्टेशनों तथा रेलवे कालोनियों पर निरन्तर रूप से पानी की टंकियों, वाटर कूलर, वाटर टैप, वाटर फिल्टर तथा पानी की पाइपलाइनों की सघन जाॅच जा रही है।
मंडल में विगत 01 जुलाई 2026 से 15 सितंबर 2026 तक रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में पेयजल की गुणवत्ता की जांच की गई। इस अवधि में कुल 3,502 अवशिष्ट क्लोरीन (Residual Chlorine) परीक्षण किए गए, जिनमें सभी नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। इससे पेयजल में आवश्यक मात्रा में क्लोरीन की उपलब्धता सुनिश्चित होने की पुष्टि हुई तथा 113 बैक्टीरियोलॉजिकल जल नमूने भी जांच के लिए गए। सभी नमूने जांच में 100 प्रतिशत निर्धारित मानकों के अनुरूप थे।
इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों तथा अन्य प्रमुख पेयजल स्रोतों से नियमित अंतराल पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक तथा सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) की टीमों द्वारा जल के नमूने लेकर जांच की जाती है। इसके अंतर्गत पेयजल में अवशिष्ट क्लोरीन के साथ-साथ बैक्टीरियोलॉजिकल गुणवत्ता की भी जांच की जाती है, ताकि यात्रियों एवं रेलकर्मियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। पीने के पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पानी की टंकियों, वाटर कूलर, वाटर टैप, वाटर फिल्टर, पाइपलाइन एवं पेयजल वितरण बिंदुओं की नियमित सफाई एवं रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाटर कूलर एवं कूलिंग यूनिट व अन्य पेयजल सुविधाओं के फिल्टर, पाइपलाइन तथा संबंधित उपकरणों का निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सर्विसिंग, रखरखाव किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ने चलाया स्वच्छता अभियान

जनसंपर्क अधिकारी
इज्जतनगर मंडल

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad