पूर्वोत्तर रेलवे ने शुरू किया हल्द्वानी में स्वच्छता एवं पर्यावरण पखवाड़ा अभियान

ख़बर शेयर करें

बरेली 28 मई, 2025ः इज्जतनगर मंडल पर ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस 2025‘‘ के उपलक्ष्य में ई.एन.एच.एम. विभाग के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 मई से 05 जून 2025 तक ’’स्वच्छता एवं पर्यावरण पखवाड़ा’’ मनाया जा रहा है। आज हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण जागरुकता अभियान के अंतर्गत ’’वीट प्लास्टिक प्रदूषण’’ थीम पर प्लास्टिक हटाओं पर्यावरण बचाओं जागरुकता रैली एवं श्रमदान किया गया।

रेलवे कर्मचारियों एवं एन.जी.ओ. तथा उत्तराखण्ड प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड के द्वारा हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता सपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा अभियान के तहत मंडल के कई रेलवे स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया एवं रेलवे ट्रैक तथा रेलवे यार्ड में वृहद सफाई अभियान का कार्यक्रम किये गये।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड हल्द्वानी की टीम से डाॅ. हरीश जोशी सहायक वैज्ञानिक एवं उप क्षे़त्रीय अधिकारी यू.के.पी.सी.बी. के सी.वी. जोशी, काण्डपाल एवं एन.जी.ओ. के संस्थापक श्री मनोज नेगी एवं उनकी टीम के सदस्य तथा मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, हल्द्वानी, ब्रजलाल मीना आदि उपस्थित थे।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
इज्जतनगर मंडल।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad