Advertisement

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान

ख़बर शेयर करें

पंचायत के रिक्त पदों हेतु अधिसूचना जारी

मतगणना की समाप्ति तक संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता हुई प्रभावी
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के पश्चात् विभिन्न कारणों से रिक्त हुए सदस्य एवं ग्राम पंचायत के साथ ही सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन करवाए जाने हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों में एवं प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है।


राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कराए जाने हेतु समय-सारणी के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की तिथि 13 एवं 14 नवंबर के प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

15 नवंबर को नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 16 नवंबर को नाम वापसी के साथ ही निर्वाचन प्रतीक आवंटन की कार्यवाही की जाएगी। 20 नवंबर को पूर्वान्ह 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया जबकि 22 नवंबर को पूर्वान्ह 8 बजे से मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों एवं प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जो मतगणना की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad