Advertisement

अब हल्दूचौड़ में नहीं रहेगा अंधेरा, हर समय दिखेगा प्रकाश ही प्रकाश

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ उत्तराखंड में खास नजीर प्रस्तुत करने जा रहा है इसके तहत हल्दूचौड़ का कोई भी कोना या मोहल्ला लाइट से महरूम नहीं रहेगा पथ प्रकाश एवं जन सुरक्षा की दृष्टि से हल्दूचौड़ क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम सभा में व्यापक मात्रा में सोलर लाइटें लगाई जा रही है इस लाइट के द्वारा जहां पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी वहीं इस पर लगे सीसीटीवी कैमरे किसी भी आपराधिक वारदात को होने से रोकेंगे

इसी क्रम में विकासखंड निधि द्वारा दुर्गा पालपुर परमा में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में आधा दर्जन से ज्यादा सोलर लाइट लगाई गई इसके अलावा हल्दूचौड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा दुम्का बंगर बच्ची धर्मा में क्षेत्र पंचायत सदस्य कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी तथा ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी के द्वारा भी अनेक सोलर लाइटें लगवाई गई है

ग्राम सभा जग्गी बंगर ग्राम सभा बमेटा बंगर खीमा में भी पथ प्रकाश एवं जन सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक पैमाने में सोलर लाइट लगाई जा रही है अर्थात अब हल्दूचौड़ हर समय प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित रहेगा अब आते जाते शाम ढलते या रात्रि में भी लोगों को अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा इससे जहां एक और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी वहीं असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी लगाम लगेगी इधर क्षेत्र वासियों ने संबंधित ग्राम सभा के जनप्रतिनिधियों के अलावा विकासखंड अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख सभी का आभार व्यक्त किया है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad