Advertisement

गणतंत्र दिवस पर सेंचुरी में गूंजा : जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय श्रमदान

ख़बर शेयर करें

अजय गुप्ता के संदेश से गूंजा सेंचुरी मिल: गणतंत्र दिवस पर संविधान, राष्ट्र प्रगति और कर्मयोग का आह्वान

संविधान की गरिमा, राष्ट्र की प्रगति और कर्मयोग का संदेश: सेंचुरी मिल में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

लालकुआँ। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री अजय कुमार कुमार गुप्ता ने प्रशासनिक भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी कर्मचारियों, अधिकारियों व श्रम संगठनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री गुप्ता ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने हमारे देश को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में नई पहचान दी। उन्होंने कहा कि “भारत केवल जमीन का एक टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों से जुड़ा एक जीवंत राष्ट्र है।” संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे महान आदर्श दिए हैं, जो आज भी हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव बने हुए हैं।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 1950 से अब तक संविधान में 106 संशोधन किए जा चुके हैं, जो यह दर्शाता है कि हमारा संविधान समय की आवश्यकता के अनुसार स्वयं को ढालने में सक्षम है। ये संशोधन सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण, शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों के विस्तार के लिए किए गए हैं, जिससे भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है।
श्री गुप्ता ने आगे कहा कि आज हमारा देश समानता, एकता और अखंडता के मूल्यों पर आगे बढ़ते हुए निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि “भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।” इस उपलब्धि को और सुदृढ़ बनाने के लिए उन्होंने सभी नागरिकों, उद्योगों और श्रमिक वर्ग से सहयोग, नवाचार और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब हम मिल-जुलकर प्रयास करेंगे, तभी अपने राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।
अपने उद्बोधन में उन्होंने आज की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा—
“जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय श्रम दान।”
उन्होंने इस वाक्य का विस्तार करते हुए कहा कि देश की रक्षा में जवानों का त्याग, अन्न उत्पादन में किसानों की मेहनत, विकास के लिए विज्ञान की शक्ति और राष्ट्र निर्माण में श्रमदान की भावना इन चारों का समन्वय ही भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बना सकता है। यही आज के भारत का मूल मंत्र है।
इस अवसर पर संस्थान के सीईओ श्री अजय कुमार गुप्ता द्वारा कारखाने के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा2025 में उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य संचालन अधिकारी श्री प्रणव शर्मा, उपाध्यक्ष श्री नरेश चन्द्रा, श्री अमित गंगवाल सहित अन्य अधिकारीगण तथा श्रम संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय बाजपेयी ने किया।
यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय पर्व का उत्सव था, बल्कि संविधान के प्रति सम्मान, राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्मयोग की भावना का सशक्त संदेश भी था।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad