इस दिन दी जाएगी हत्यारोपी नर्स को यमन में फांसी
अपने बिजनेस पार्टनर की हत्या के आरोप में इस्लामिक देश यमन। की जेल में बंद केरल की नर्स निमिषा प्रिया की याचिका खारिज होने के बाद सजाए मौत का ऐलान कर फांसी की तारीख मुकर्रर कर दी है यमनी नागरिक की हत्या के मामले में 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। पिछले साल यमन के राष्ट्रपति राशद अल-अलीमी ने उनकी मौत की सजा को मंजूरी दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि भारत सरकार इस मामले पर नजर रखे हुए है और लोकल अधिकारियों और निमिषा के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है।
निमिषा 2017 से जेल में बंद हैं, उस पर यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी की ड्रग का ओवरडोज देकर हत्या करने का आरोप है। निमिषा और महदी यमन में एक प्राइवेट क्लिनिक में पार्टनर थे। आरोप है कि महदी ने निमिषा का पासपोर्ट कब्जे में ले रखा था और उसे प्रताड़ित करता था
Advertisement
ADVERTISEMENTS
धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवादल संस्थापक का भावपूर्ण स्मरण
बिंदुखत्ता राजस्व गांव अधिसूचना जारी करने को लेकर रफ्तार पकड़ता आंदोलन
बिंदुखत्ता राजस्व गांव आंदोलन को बल प्रदान करते पूर्व अपर सचिव जीवन उप्रेती