श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शोभा यात्रा के सफल संचालन को आयोजकों ने मांगा उप जिलाधिकारी से सहयोग,

ख़बर शेयर करें

श्रील नित्यानंद प्रभुपाद आश्रम गौधाम हल्दूचौड़ में आयोजित होने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर आश्रम के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी से सहयोग मांगा है उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने आश्वस्त किया है कि शोभायात्रा के सफल संचालन के लिए प्रशासन स्थानीय पुलिस के माध्यम से हर संभव मदद प्रदान करेगा उन्होंने आश्रम से जुड़े आयोजकों से भी अपील कर कहा है की व्यवस्थाओं के संचालन में पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं गौधाम हल्दूचौड़ के उप प्रबंधक गोपीनाथ दास नारद मुनि दास तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख मोहन चंद्र दुर्गापाल ने उप जिलाधिकारी रेखा कोहली से मुलाकात कर तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर जानकारी दी बताया गया कि 3 सितंबर को शाम 4:00 बजे से भव्य शोभायात्रा गौधाम हल्दूचौड़ से हल्दूचौड़ गौला रोड नया बाजार होते हुए गायत्री शक्तिपीठ तक शोभायात्रा तय करेगी इस दौरान भव्य मनमोहक झांकियों का भी आयोजन होगा उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने आयोजकों से संपूर्ण जानकारी लेने के बाद शोभायात्रा मार्ग, वाहनों की पार्किंग, यात्रा पथ पर की जाने वाली जलपान इत्यादि की व्यवस्थाएं, शोभा यात्रा में अनुमानित संख्या आदि पर अपडेट लेने के बाद हर संभव सहयोग का भरोसा दिया उन्होंने कहा की शोभायात्रा सही से संचालित हो इसके लिए आश्रम से जुड़े आयोजकों कार्यकर्ताओं को भी विशेष ध्यान देना होगा इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लाल कुआं ब्रजमोहन सिंह राणा एल आई यू के एन एस कोरंगा पुलिस चौकी हल्दूचौड़ के इंचार्ज भी मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad