समान विचार धारा वाले दल एक साथ आगे आए :उप्रेती , रामनगर में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का अधिवेशन

ख़बर शेयर करें

अग्रवाल महासभा ,रामनगर के सभागार में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के वार्षिक सम्मेलन के खुले सत्र के दौरान भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं भारत गठबंधन के सहसंयोजक श्री जीवन चंद्र उप्रेती ने अपने संबोधन में सभी एकमत रखने वाली पार्टियों को आगे आकर उत्तराखंड मिशन 2027 में एक आदर्श समाज एवं आदर्श राजनीतिक परिवर्तन के लिए एकजुट होने की बात कही।
श्री उप्रेती जी द्वारा उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके द्वारा आदर्श राजनीतिक परिवर्तन लाने पर बल देने की बात कही।
स्व धर्म सिंह रावत, संस्थापक भारत की लोकजिम्मेदार पार्टी के उत्तराखंड के देखे उनके अधूरे स्वप्नों की ओर इसरा करते हुए समाज में दायित्व शीलता,जवाबदेही एवं पारदर्शिता को कार्यपालिका,न्यायपालिका एवं विधायिका में पुनः स्थापित करने की आवश्यकता बताई।
उक्त अवसर पर चारु तिवारी, पी सी तिवारी,प्रभात ध्यानी,चिमा जी,सुखदेव जी,
आदि अ एकॉन क्षेत्रीय पार्टियों एवं संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से उत्तराखंड मिशन 2027 पर रणनीति तय करने पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

Advertisement
Ad Ad Ad Ad