यात्रीगण कृपया ध्यान दें एटीवीएम से मिलेंगी यह सुविधा, रेलवे का तोहफा
एटीवीएम से प्लेटफार्म और अनारक्षित टिकट प्राप्त करना हुआ आसान
यात्री प्रधान पूर्वोत्तर रेलवे अपने यात्रियों को आधुनिक सुख-सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत है। इसी क्रम में इज्जतनगर मंडल पर यात्रियों को एटीवीएम यानी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट और सीजन टिकट का नवीनीकरण करना आसान हो गया है। यात्री एटीवीएम का प्रयोग कर आसानी से टिकट प्राप्त कर रहे है।
मंडल के विभिन्न 36 स्टेशनों पर यात्रियों को अनारक्षित यात्रा टिकट उपलब्ध कराने हेतु 52 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई हैं। यह सुविधा उपलब्ध हो जाने से यात्रियों को यात्रा टिकट प्राप्त करने के लिए लम्बी कतारों से छुटकरा मिल गया है।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के माध्यम से अनारक्षित यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा मासिक सीजन टिकट का नवीनीकरण करने की सुविधा प्रदान की गई है। यात्रियों को स्मार्ट कार्ड से भुगतान पर 150 किमी. की दूरी तक के किराये पर 03 प्रतिशत का बोनस भी दिया जाता है। स्मार्ट कार्ड प्राप्त के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशनों स्थित टिकट बुकिंग कार्यालय से सम्पर्क करना होगा।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।
पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने हनुमान भक्तों को बांटे फलदार पौधे
कार रोड बिंदुखत्ता में दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने किया वार्ड नंबर एक आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर को होगी बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम सुनवाई