प्रगति विहार दौलिया हल्दूचौड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ के प्रगति विहार दौलिया में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है श्रद्धालु बड़ी ही तन्मयता से ज्ञान भक्ति व वैराग्य की त्रिवेणी श्रीमद् भागवत कथा का अमृत पान कर अपने जीवन को धन्य एवं सार्थक बना रहे हैं प्रख्यात कथा वाचक दुर्गा दत्त त्रिपाठी ने आज भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला एवं उनके अनेक नामों का सुंदर वर्णन किया तथा राजा परीक्षित द्वारा सुकदेव मुनि से पूछे गए प्रश्नों के समाधान का बहुत ही सुंदर वर्णन किया कथावाचक त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा कलि काल का कल्पवृक्ष है जिसकी छत्रछाया में बैठकर व्यक्ति को वह सब प्राप्त हो जाता है जो उसके जीवन के लिए परम आवश्यक है

उन्होंने कहा कि समस्त प्रकार की विषय वासनाओं के निदान का एकमात्र उपाय श्रीमद् भागवत कथा है जो भी सच्चे मन से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मनन एवं कीर्तन करता है उसके लिए भी संसार में कुछ भी दुर्लभ नहीं है उन्होंने यह भी कहा कि जब व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पुण्य पुंज उदय होते हैं तब उसे श्रीमद् भागवत कथा का सानिध्य प्राप्त होता है यहां मुख्य रूप से मुख्य यजमान दिनेश चंद्र जोशी गिरीश जोशी प्रकाश जोशी खीमानंद पांडे रमेश चंद्र पांडे दया कृष्ण जोशी शंभू दत्त नैनवाल भुवन चंद्र भट्ट समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे इस अवसर पर सुंदर भजन कीर्तनों की भी प्रस्तुति की गई

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad