सेवानिवृत होने पर प्रेमचंद्र दुम्का का विदाई समारोह 36 वर्षों का रहा सराहनीय कार्यकाल

ख़बर शेयर करें

भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष एवं उत्तरांचल परिवहन निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद दुमका के उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम के वरिष्ठ पद से सेवानिवृत होने पर भव्य विदाई समारोह किया गया इस अवसर पर उत्तराखंड परिवहन निगम की मंडल प्रबंधक पूजा जोशी ने कहा कि प्रेमचंद्र दुम्का के 36 वर्षों का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा उन्होंने निगम के प्रति अपनी सराहनीय कार्य शैली ,जवाब देही एवं पारदर्शिता का परिचय दिया

प्रेमचंद्र दुम्का ने इस दौरान बेहद भावुक अंदाज में कहा कि उन्हें जिस प्रकार से उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ भारतीय मजदूर संघ एवं उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों कर्मचारियों का सहयोग मिला उससे उन्हें इस बात का कभी एहसास नहीं हुआ कि कब उनके सर्विस के 36 वर्ष बीत गए इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ संरक्षक रमेश चंद्र जोशी डीडी शर्मा शेखरानंद पांडे भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी बालमुकुंद सुयाल नवनीत कपिल बीके शर्मा सुरेंद्र बिष्ट वीरेंद्र खकरियाल मदन सिंह गणेश मेहरा ललित पांडे वीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad