राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड द्वारा आज से तीन दिवसीय प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रमों में रहेंगी शामिल

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 3 दिन तक उत्तराखंड दौरे पर रहेगी जहां वे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण करने के बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भी हिस्सा लेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज से लेकर 21 जून तक के कार्यक्रम के मुताबिक वे तीन दिन तक देहरादून रहेंगी 19 जून को राष्ट्रपति एक एम्फीथियेटर का उद्घाटन करेंगी

20 जून को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी

खास बात यह है कि 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है

जन्मदिन के मौके पर वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोलेंगी।

वह राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी।

20 जून को राष्ट्रपति राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी।

इसी दिन वह राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने पर एक डाक टिकट जारी करेंगी।

21 जून को वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून योग दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

योग कार्यक्रम के बाद इसी दिन वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad