बिहार के गयाजी पहुंचे राहुल गांधी, मातृशक्ति से किया संवाद
राहुल ने गयाजी में महिलाओं से संवाद किया। इससे पहले नालंदा में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए।
राहुल गांधी ने बिहार के गयाजी में महिलाओं से बात की। उनके साथ जमीन पर बैठे और समस्याएं सुनीं। इससे पहले राहुल ने नालंदा में अति पिछड़ा समाज को संबोधित किया।
उन्होंने कहा-
” मोदी सरकार असली जाति जनगणना नहीं कराएगी, क्योंकि जिस दिन असली जाति जनगणना करा दी, उस दिन इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।
5 महीने में पांचवां बिहार दौरा: बीते 5 महीनों में राहुल गांधी
का यह पांचवां बिहार दौरा है। वे इस साल मार्च के अलावा हर महीने बिहार आए हैं। इस साल सितंबर-अक्टूबर में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां 243 विधानसभा सीटें है। 2020 के चुनाव में कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं।
Advertisement
ADVERTISEMENTS
भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट ने आशा वर्कर्स एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को किया सम्मानित
स्वास्थ्य शिविर में 172 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण