मानको पर खरा उतरा रेलवे का पेयजल, जांच मे सभी सैंपल मिले ओके
बरेली, 23 सितंबर 2026। यात्रियों एवं रेलकर्मियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इज्जतनगर मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है।
इसी क्रम में आज मंडल में 47 अवशिष्ट क्लोरीन (Residual Chlorine) परीक्षण किए गए। जांच में सभी 47 नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप 100 प्रतिशत फिट पाए गए। इसके अतिरिक्त बैक्टीरियोलॉजिकल जांच के लिए 06 जल नमूने लिए गए हैं।
पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पेयजल स्थानों पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं इंजीनियरिंग विभाग की टीमों द्वारा नियमित अंतराल पर जल के नमूने लिए जाते हैं। इनमें अवशिष्ट क्लोरीन के साथ-साथ बैक्टीरियोलॉजिकल गुणवत्ता की भी जांच की जाती है।
इसके साथ ही पानी की टंकियों, वाटर कूलर, वाटर टैप, वाटर फिल्टर, पाइपलाइनों एवं पेयजल वितरण बिंदुओं की नियमित सफाई एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पेयजल सुविधाओं से जुड़े फिल्टर, पाइपलाइन, कूलिंग यूनिट एवं अन्य उपकरणों की निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सर्विसिंग एवं रखरखाव भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
जनसंपर्क अधिकारी
इज्जतनगर मंडल
आइटीबीपी समेत अनेक स्थानों में मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस