Advertisement

रेलवे ने बहेड़ी में चलाया जन-जागरूकता अभियान

ख़बर शेयर करें

बहेड़ी रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल संरक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया गया

बरेली, 30 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सुश्री रिकिता के नेतृत्व में आज बहेड़ी रेलवे स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर रेल यात्रियों एवं आमजन मानस को रेल संरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का मंचन कर आमजन को सुरक्षित रेल यात्रा एवं संरक्षा रेलवे नियमों के पालन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ने पेंशनर्स को जारी किए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क उपयोगकत्र्ताओं को बंद समपार फाटक को अनाधिकृत रूप से पार न करने तथा समपार/रेलवे ट्रैक पार करते समय हेडफोन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही रेलवे ट्रैक के किनारे मवेशियों को न चराने, रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा ट्रैक के किनारे पतंग न उड़ाने की अपील की गई। यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलने, ट्रेन के अंदर धूम्रपान न करने, ट्रेन के पायदान एवं छत पर यात्रा न करने तथा स्टेशन पर प्लेटफार्म बदलते समय फुट ओवर ब्रिज का ही प्रयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से

जनसम्पर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad