रेलवे का पर्यावरण संरक्षण अभियान जारी
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग का वितरण
बरेली, 18 मई 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत आज चैथे दिन इज्जतनगर मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने हेतु विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं स्वास्थ्य इकाइयों में बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग वितरण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत लालकुआँ, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, कासगंज, काशीपुर, हल्द्वानी, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कन्नौज एवं पीलीभीत रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों एवं आमजन को बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग वितरित किए गए। साथ ही रेलवे स्टेशनों एवं स्वास्थ्य इकाइयों में जागरूकता अभियान आयोजित कर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान रेलवे एवं स्वास्थ्य इकाई कर्मचारियों के द्वारा यात्रियों तथा आम जनमानस को “सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें” एवं “मिशन लाईफ” का संदेश के तहत पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने, पुनः उपयोग योग्य बैग एवं बोतलों के प्रयोग तथा स्वच्छ एवं सतत जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
इज्जतनगर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन निरंतर किये जा रहे हैं।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।
कार रोड बिंदुखत्ता में दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने किया वार्ड नंबर एक आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर को होगी बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम सुनवाई
नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया लालकुआं में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
दायित्वशीलता, जवाबदेही पारदर्शिता के मूलमंत्र के साथ जीवन चंद्र उप्रेती का जनसंपर्क जारी