रेलवे का हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से

ख़बर शेयर करें

गोरखपुर, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में राष्ट्रव्यापी रूप से वृहद जन भागीदारी के पश्चात इस वर्ष
भारतीय रेल पर 09 से 17 अगस्त, 2026 तक ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान चलाया जायेगा। भारत सरकार ने आजादी का अमृत
महोत्सव के अन्तर्गत वर्ष-2022 में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान आरम्भ किया था। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों
पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये प्रोत्साहित करना और तिरंगे के साथ एक व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव बनाना हैै। पिछले
कुछ वर्षों में यह अभियान राष्ट्रीय अस्मिता, देशभक्ति और गौरव का एक सफल जनभागीदारी आन्दोलन बन गया है। इसके
अंतर्गत देश भर में 15 अगस्त को घरों, कार्यालयों, संस्थानों, स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रमुखता से तिरंगा फहराया
जायेगा तथा विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम‘ की लिरिक्स बजाई जायेगी।
पूर्वाेत्तर रेलवे पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा महोत्सव, तिरंगा कन्सर्ट, तिरंगा बाइक एवं साइकिल
रैली, तिरंगा यात्रा, कारखानों, रेलवे स्टेशनों एवं प्रमुख कार्यालयों पर तिरंगा लाइटिंग तथा डेकोरेशन एवं तिरंगा सेल्फी प्वाइंट
आदि कार्यक्रम चलाये जायेंगे।
‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के अंतर्गत घरों, कार्यालयों, स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर झंडा फहराकर एवं तिरंगे के साथ सेल्फी
के माध्यम से राष्ट्रव्यापी जुड़ाव अभियान चलाया जायेगा। इसके अतिरिक्त www.harghartiranga.com वेबसाइट
पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर, जिसमें राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम‘ की लिरिक्स स्वतः बजने लगेगी डाउनलोड कर राष्ट्र स्तर पर
जुड़ाव का प्रदर्शन किया जायेगा।
रेल प्रशासन की रेलकर्मियों, रेल यात्रियों एवं आमजन से अपील है कि इस तिरंगा महोत्सव में बढ-चढ़कर अपनी
भागीदारी सुनिश्चित करें।

(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad