डिजिटल टिकटिंग को लेकर रेलवे ने चलाया जागरूकता अभियान

ख़बर शेयर करें

RailOne ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा

बरेली, 17 मई 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस–2026 अभियान के अंतर्गत आज तीसरे दिवस इज्जतनगर मंडल द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर RailOne ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा कागज़ की खपत में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

अभियान के दौरान यात्रियों को RailOne ऐप, ऑनलाइन टिकटिंग एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के उपयोग की जानकारी दी गई। रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को मोबाइल आधारित टिकट बुकिंग, डिजिटल भुगतान तथा पेपरलेस यात्रा की सुविधाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीसी पेपर मिल मैं धूमधाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली, पोस्टर एवं जन-जागरूकता संदेशों के माध्यम से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। यात्रियों को बताया गया कि डिजिटल टिकटिंग न केवल सुविधाजनक एवं समय की बचत करने वाली व्यवस्था है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में कांग्रेस ने किया तिरंगा रैली का आयोजन

इज्जतनगर मंडल द्वारा यात्रियों से अधिकाधिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे व्यवस्था को सशक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad