रेलवे ने चलाया जनजागरण संरक्षा अभियान

ख़बर शेयर करें

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

बरेली 22 जनवरी, 2026ः मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, डाॅ. हरीश रैडतोलिया के कुशल मार्गदर्शन पर बरेली सिटी-कासगंज रेलवे स्टेशनों के मध्य रेल खण्ड पर स्थित समपारों व स्कूलों पर जनजागरण संरक्षा अभियान चलाया गया। जिसमें सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी, श्री हरीशंकर की उपस्थिति में स्थानीय ग्राम प्रधान श्री सुखपाल वर्मा, आरपीएफ एवं इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त संरक्षा कार्यक्रमों के तहत बितरोई रेलवे स्टेशन के आसपास के गाँव ऊल्हैतपुर एवं रिओ नइया व प्राथमिक विद्यलायों में भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयं सेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर संरक्षा ज्ञान के अंतर्गत ग्रामवासियों को अपने पशुओं को रेलवे ट्रैक के पास न चराने, रेलवे ट्रैक व विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाये रखने, रेलवे ट्रैक के पास पतंग न उड़ाने, अनाधिकृत स्थानों से रेलवे लाइन पार न करने, रेलवे लाइन के पास न खेलने एवं बैठने आदि के संबंध में जानकारी दी गयी तथा इससे घटित होने वाली असामान्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर संरक्षा संदेश अंकित हैण्ड बिल एवं पोस्टर भी वितरित किये गये।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad