रेलवे ने किया स्वच्छता ही सेवा का शुभारंभ
बरेली 17 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर देशव्यापी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज ‘‘स्वच्छ पाठशाला-युवा के लिए स्वच्छता‘‘ दिवस पर गोरखपुर, मुख्यालय से आये प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के परिसर में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार सहित शाखाधिकारियों तथा रेल कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर “स्वच्छता ही सेवा-2026’’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने एवं उसके लिये प्रत्येक वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता का संकल्प दिलाया एवं रेलवे कर्मचारियों, गैर सरकारी संगठनों, यूनियन/एसोसिएशनों तथा स्काउट गाइड्स की सहभागिता में अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने एवं स्वच्छता हेतु श्रमदान की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक ने अपने सम्बोधन में कहा कि ’स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर हमंे रेलवे स्टेशनों, रेल परिसर, रेलवे प्रसाधन, रेलवे गाड़ियाॅ एवं रेल की पटरियों को स्वच्छ रखना है तथा स्टेशन परिसर एवं टेªनों में स्वच्छता बनाये रखने का दायित्व रेलकर्मियों के साथ ही रेल उपयोगकत्र्ताओं का भी जागरूक करना है। हमें अपने आसपास के परिवेश को सदैव स्वच्छ रखना होगा। इस अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें यात्रियों, कर्मचारियों और विक्रेताओं को स्वच्छता, उचित अपशिष्ट निस्तारण और प्लास्टिक मुक्त भारत के विषय में जागरूक किया गया।
इस अभियान के संदेश वृहद स्तर तक फैलाने के लिए मण्डल के स्टेशनों और परिसरों में “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम वाले पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स प्रदर्शित किए गए। मंडल के प्रमुख स्टेशनों यथा पीलीभीत, काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआ, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर, बरेली सिटी, इज्जतनगर, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, कन्नौज आदि रेलवे स्टेशन पर व्यापक श्रमदान कर स्टेशनों के प्लेटफार्म और परिसर एरिया की गहन सफाई की गई।
जनसंपर्क अधिकारी
इज्जतनगर
दुग्ध संघ लालकुआं में हवन अनुष्ठान सुंदरकांड के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती