रेलवे ने किया जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

ख़बर शेयर करें

विश्व जनसंख्या दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित।

बरेली, : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल चिकित्सालय में आज मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू. एस. नाग की अध्यक्षता में एक वृहद जनजागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती अन्त:रंग एवं बाह्य रोगियों तथा उनके परिजनों को बढ़ती जनसंख्या के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण, परिवार नियोजन तथा “छोटा परिवार, सुखी परिवार” के संदेश को अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. यूसरा हसन ने विश्व जनसंख्या से जुड़े महत्वपूर्ण सांख्यिकीय तथ्यों एवं जनसंख्या संतुलन के महत्व पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोहर कुमार, वरिष्ठ मंडलीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष शंखधर, डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. गाबा, डॉ. प्राची वर्मा, डॉ. विदुषी सहित मंडलीय चिकित्सालय के सभी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, अस्पताल के भर्ती एवं बाह्य रोगी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित इस संगोष्ठी का उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वस्थ परिवार एवं बेहतर भविष्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा परिवार नियोजन के प्रति समाज को प्रेरित करना रहा। जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad