रेलवे ने किया सतर्कता सेमिनार का आयोजन

ख़बर शेयर करें

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

बरेली 30 अक्टूबर, 2025ः पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पर 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर, 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 अक्टूबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सभाकक्ष में सुश्री वीणा सिन्हा के आतिथ्य में ‘‘सतर्कताः हमारी साझा जिम्मेदारी‘‘ पर ‘‘सतर्कता सेमिनार‘‘ का आयोजन किया गया। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का थीम “सत्यनिष्ठा ही सशक्त संगठन का आधार” रखा गया, जिसके अंतर्गत मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, पारदर्शिता तथा निष्ठा के प्रति जागरूक किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने बैठक में हुई विभिन्न पहुलओं पर चर्चा को काफी सार्थक बताया तथा आशा व्यक्त की कि आज की चर्चा से सभी लाभान्वित होंगे और दैनिक कार्यों के निष्पादन के दौरान पारदर्शिता को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी। यादि हम सभी इन नैतिक मूल्यों को अपने अंदर आत्मसात करें तो इस तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता ही नही होगी।

इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मुरादाबाद श्री अजय सुयाल ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सतर्कता विभाग द्वारा कर्मचारियों को अनुशासन एवं अपील नियम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों को बताया गया कि इन नियमों का उद्देश्य कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखना एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना है। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री भारत भूषण के द्वारा भी पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विजिलेंस विभाग की कार्यप्रणाली एवं जाँच प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई ताकि प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारियों एवं अधिकारों की स्पष्ट जानकारी हो सके।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक श्री ओमप्रकाश मीना द्वारा भी मौखिक रुप से स्टोर विभाग की कार्यपद्धति पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया। जिसमें सामग्रियों की खरीद, भंडारण तथा निर्गमन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के उपायों पर बल दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक स्तर पर सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों का पालन संगठन की मजबूती का आधार है। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह ने बैठक का संचालन किया तथा आगुंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सभी शाखा अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं रेलकर्मी उपस्थित थे।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad