रेलवे का स्वच्छता महा अभियान जारी

ख़बर शेयर करें

बरेली, 23 सितंबर 2026। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली एवं पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के निर्देशानुसार इज्जतनगर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत आज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर जनभागीदारी आधारित विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, घरेलू कम्पोस्टिंग तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
अभियान के दौरान पीलीभीत, काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर, बरेली सिटी, इज्जतनगर, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, कन्नौज आदि स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 तथा चार प्रकार के कचरे के स्रोत पर पृथक्करण के संबंध में रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों को जागरूक किया गया। इस दौरान ‘अब दो नहीं, चार’ के संदेश के माध्यम से गीला, सूखा, घरेलू खतरनाक एवं अन्य श्रेणी के कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया। रेलवे कॉलोनियों, रेलवे चिकित्सालयों एवं कार्यशालाओं में घरेलू कंपोस्टिंग एवं बायो-कंपोस्ट सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। इसके लिए उपलब्ध सुविधाओं के उपयोग तथा आवश्यकतानुसार सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के सहयोग से प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए स्टेशनों के वेंडिंग क्षेत्रों में कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्वकॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के सहयोग से स्टेशनों पर स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों के समुचित संचालन एवं रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रेलवे विद्यालयों एवं रेलवे कॉलोनियों में ‘जीरो-वेस्ट प्रतियोगिताओं’ का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से खेलों के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा कचरा न्यूनतम करने का संदेश दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में ‘नेकी की दीवार’ स्थापित की गई तथा 3R के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। जिसमें, कम करना (Reduce), पानी, बिजली और वस्तुओं का अनावश्यक उपयोग कम कर कचरा घटाना। पुनः उपयोग (Reuse), वस्तुओं को फेंकने के बजाय दोबारा या अन्य कार्यों में उपयोग करना। पुनर्चक्रण (Recycle), कागज, प्लास्टिक, कांच व धातु जैसे कचरे को पुनः संसाधित कर उपयोगी वस्तुएं बनाई जा रही हैं। इसमें गैर-सरकारी संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से उपयोग योग्य वस्तुओं के संग्रह, पुनः उपयोग तथा जरूरतमंदों तक उनके पुनर्वितरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इज्जतनगर मंडल द्वारा जनभागीदारी से स्वच्छता का संदेश घर-घर पहुंचाकर स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसर के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इस दिन से होगी पितृपक्ष श्राद्ध की शुरुआत बता रहे हैं विद्वान ज्योतिष पंडित त्रिभुवन उप्रेती

जनसंपर्क अधिकारी
इज्जतनगर मंडल

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad