रेलवे अपने कर्मचारियों के कल्याणार्थ करेगा शिविरों का आयोजन
बरेली पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मण्डल अपने रेलवे कर्मियों एवं उनके परिवारजनों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के मेडिकल कार्ड (UMID CARD) बनाने, एचआरएमएस माॅडयूल पर सर्विस रिक्वेस्ट एवं परिवाद निस्तारण हेतु मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर संबंधित कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिक निरीक्षकों की उपस्थिति में निर्धारित तिथियों में विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाये जा रहे है।
इस सुविधा के अन्तर्गत दिनांक 20 अगस्त 2026 को डीजल लोको शेड इज्जतनगर, दिनाँक 24 अगस्त 2026 को मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर, दिनाँक 25 अगस्त 2026 को सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय इज्जतनगर एवं एकीकृत क्रू लाॅबी बरेली सिटी, दिनाँक 31 अगस्त 2026 को सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय पीलीभीत एवं एकीकृत क्रू लाॅबी पीलीभीत, दिनाँक 02 सितम्बर 2026 को सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय फतेहगढ़ एवं एकीकृत क्रू लाॅबी फर्रुखाबाद, दिनाँक 04 सितम्बर 2026 को सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय मथुरा एवं एकीकृत क्रू लाॅबी मथुरा तथा दिनाँक 07 सितम्बर 2026 को सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय काशीपुर एवं एकीकृत क्रू लाॅबी काशीपुर इत्यादि सभी कार्यालयों के परिक्षेत्र में कार्यरत/सेवानिवृत/आश्रितों के लिए सभी स्थानों पर पूर्वाह्न 11.00 बजे से 16ः00 बजे तक कैम्प संचालित होगा।
कार्यरत कर्मचारी द्वारा ’’UMID CARD’’ बनवाने हेतु स्वयं का परिचय पत्र, मेडिकल कार्ड, पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापित पास घोषणा पत्र, स्वयं एवं आश्रितों की फोटो, जन्म तिथि साक्ष्य हेतु आधार कार्ड/विद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र तथा जिस मोबाइल नम्बर पर उम्मीद कार्ड रजिस्टर कराना हो, वह मोबाइल नंबर/मोबाइल, आश्रित सदस्य जैसें विधवा माता, अविवाहित बहिन, भाई का ’’UMID CARD’’ बनवाने के लिए पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट एवं बोनाफाइड सर्टिफिकेट सहित उपस्थित होना होगा।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं मृतक कर्मचारियों के आश्रित ’’सेवानिवृत्त कर्मचारी उदारीकृत स्वास्थ्य योजना’’ (RELHS) मेडिकल कार्ड, सातवें वेतन आयोग का संशोधित पीपीओ, बैंक द्वारा जारी नवीनतम पेंशन स्लिप/पासबुक (नवीनतम प्रविष्टि सहित), यदि सेवानिवृत्त कर्मचारी की मृत्यु हो चुकी हो तो उनका मृत्यु प्रमाण पत्र, अपनी एवं आश्रितों की फोटो, जन्म तिथि साक्ष्य हेतु आधार कार्ड/विद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र तथा जिस मोबाइल नम्बर पर उम्मीद कार्ड रजिस्टर कराना हो, उस मोबाइल सहित उपस्थित होना आवश्यक है।
कार्यरत कर्मचारी/आश्रित सदस्यों को "HRMS" पर जोड़ने के लिए पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापित घोषणा पत्र, परिवार एवं आश्रित सदस्यों का आधार कार्ड, नवीनतम फोटो, आश्रित सदस्य जैसें विधवा माता, अविवाहित बहिन, भाई को "HRMS" में अपडेट करने हेतु पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट एवं बोनाफाइड सर्टिफिकेट तथा HRMS पर अन्य कोई सुधार जो कर्मचारी को कराना है तो उससे संबंधित आवश्यक दस्तावेज सहित उपस्थित होना आवश्यक है।
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर