राम कथा शशि किरन समाना
oplus_144703488
लालकुआं में चल रही श्री राम कथा के छठवें दिन कथा व्यास डॉक्टर पंकज मिश्रा मयंक ने राम कथा की महिमा का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि इसके श्रवण करने से जन्म-जन्मांतर के कष्ट दूर हो जाते हैं उन्होंने कहा कि राम कथा शशि किरण समाना, संत चकोर करही तेहि पाना अर्थात राम की कथा चंद्रमा की किरनों के समान आनंद प्रदान करती हैं और उस कथा का आस्वादन संत लोग चकोर की भांति अर्थात एकाग्रता के साथ करते हैं उन्होंने कहा कि कलिकाल में

राम नाम ही सर्व मंगल को प्रदान करने वाला है तथा यह विषम परिस्थिति में भी व्यक्ति को धैर्य एवं साहस प्रदान कर उसे उसके लक्ष्य तक पहुंचा सकता है डॉक्टर पंकज मिश्रा ने कहा कि राम कथा के आत्मसात कर लेने से व्यक्ति के अंदर समरसता सद्भावना साहस धैर्य आदि अनेक गुणों का समावेश हो जाता है यहां मुख्य रूप से जीवन चंद्र कबड़वाल कुलदीप मिश्रा संजीव शर्मा उमेश तिवारी विनोद श्रीवास्तव ओम प्रकाश अग्निहोत्री सुभाष नागर धर्मवीर मौर्य, जटाशंकर शैलेंद्र सिंह भुवन रूवाली भोला प्रसाद, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद रहे
उत्तराखंड क्रांति दल ने किया नैनीताल जिला कार्यकारिणी का विस्तार
पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन
कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी ने मकर संक्रांति पर दिया क्षेत्र वासियों को नायाब तोहफा
हल्दूचौड़ में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कौतिक महोत्सव का समापन