Advertisement

उत्तराखंड में तीसरे राजनीतिक विकल्प की आहट, रामनगर में क्षेत्रीय दलों की बैठक 21 जून से

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे विकल्प की तलाश की जोरदार तैयारी शुरू हो गई है तमाम क्षेत्रीय दलों के द्वारा सामुहिक रुप से इस पर ठोस रणनीति बनाई जा रही है 6 जून को लालकुआं में हुई बैठक के बाद अब रामनगर में 21 और 22 जून को दो दिवसीय बैठक इस सिलसिले में आयोजित की जा रही है भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि प्रमुख राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रभात ध्यानी द्वारा तीसरी राजनीतिक विकल्प की संभावनाओं से सहमत होते हुए रामनगर में 21 जून से 22 जून तक दो दिवसीय चिंतन बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी क्षेत्रीय दलों को आमंत्रित किया गया है उन्होंने बताया कि रामनगर के अग्रवाल सभा भवन में 21 जून को शाम 4:00 से 9:00 बजे तक प्रथम चरण की बैठक होगी तथा रात्रि विश्राम के पश्चात दूसरे दिन 22 जून को सुबह 9:00 से 2:00 बजे तक द्वितीय चरण की बैठक की जाएगी बैठक में इस बात को लेकर ठोस रणनीति बनेगी कि सभी क्षेत्रीय दल एवं भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी मिलकर भाजपा व कांग्रेस के बजाय तीसरा मजबूत विकल्प बनाएंगे ताकि उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना को पूरी तरह से साकार किया जा सके

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad