पत्रकार को हुए भातृ शोक पर क्षेत्र वासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया

ख़बर शेयर करें

लाल कुआं नगर के पत्रकार संजय जोशी के बड़े भाई गिरीश जोशी के असामायिक निधन पर क्षेत्र वासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है आज बड़ी संख्या में लोग उनके मोटाहल्दू स्थित आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की उनके शव यात्रा पवित्र चित्रशिला घाट रानी बाग को रवाना हुई स्वर्गीय गिरीश जोशी पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे तथा उपचार के दौरान उनका निधन हो गया वह अपने पीछे पत्नी बेटी बेटा को रोता विलखता छोड़ गए हैं गिरीश जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों मुख्य रूप से विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुमका वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ग्राम प्रधान शंकर जोशी ग्राम प्रधान एडवोकेट ललित सनवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप पांडे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट उमेश शर्मा जीवन तिवारी हरीश बिष्ट जगदीश नाथ गोस्वामी शेखर जोशी मुकेश दुमका किशन सिंह लटवाल विनोद दुमका के अलावा मीडिया कर्मी एवं विभिन्न संगठन से जुड़े लोग उपस्थित रहे इधर सांसद अजय भट्ट मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद पूर्व सांसद प्रत्याशी जीवन चंद्र उप्रेती ने भी गिरीश जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad