विद्युत पोलों पर निजी कंपनियों द्वारा डाली जा रही वायर से दुर्घटना की आशंका आरटीआई कार्यकर्ता ने जताई आपत्ति की यह मांग

ख़बर शेयर करें

विद्युत पोलों पर नियम विरुद्ध तरीके से डिश इंटरनेट कनेक्शन वाई-फाई कनेक्शन की केबल लगाई गई है जो खतरनाक साबित हो रही है इसको लेकर के आरटीआई कार्यकर्ता ने कड़ी आपत्ति जताई है और अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग से इस बाबत सूचना मांगी है कि नियम विरुद्ध तरीके से चल रहे विद्युत पोलों में इस प्रकार के कनेक्शन की केबल बिछाने की अनुमति आखिर कैसे दी गई है और यदि नहीं दी गई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है आरटीआई कार्यकर्ता जसवीर उत्तराखंडी द्वारा मांगी गई सूचना में इस बात पर दुख व्यक्त किया गया है कि विद्युत पोलों पर डिश इंटरनेट कनेक्शन वाईफाई कनेक्शन की केबल डाली गई है और यह तारे खतरे का सबब बन सकती है वर्षा काल में तो इसे गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है आरटीआई कार्यकर्ता ने हवाला दिया है कि हल्द्वानी नगर लालकुआं व इसके आसपास जुड़े ग्रामीण क्षेत्र में भी इस प्रकार की घोर लापरवाही की जा रही है ऐसे में संबंधित व्यक्तियों अथवा एजेंसी के खिलाफ विद्युत विभाग अब तक कोई भी कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है यदि विद्युत विभाग से इस हेतु अनुमति ली गई है तो उसका व्योरा सार्वजनिक किया जाए उन्होंने कहा कि यदि विद्युत विभाग इसके स्वीकृति दे तो संबंधित व्यक्ति अथवा एजेंसी से राजस्व की प्राप्ति भी होगी अतः बिना स्वीकृति के इस प्रकार की कवायद से राजस्व को भी लाखों रुपए की हानि प्रति माह हो रही है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad