ग्राम सभा की बुलंद आवाज रुक्मणी नेगी ने प्रधान पद पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, जनता से मांगा आशीर्वाद

ख़बर शेयर करें

दुम्का बंगर बच्चीधर्मा हल्दूचौड़ ग्राम सभा से निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मणी नेगी देव तुल्य जनता के स्नेह एवं आशीर्वाद की आकांक्षा के साथ एक बार फिर चुनावी समर में है महिला सशक्तिकरण के रूप में एक अग्रणीय पहचान बना चुकी रुक्मणी नेगी का राजनीतिक सफर बेहद सफल एवं सराहनीय रहा है जनता ने उन पर जो भरोसा किया उस पर सदैव खरा उतरने में कामयाब रही है रुक्मिणी नेगी सर्वप्रथम क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई और क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित होते ही उन्होंने जनता के विश्वास पर मोहर लगाते हुए एक से बढ़कर एक विकास कार्य को अंजाम दिया हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल होने वाली रुक्मणी नेगी बेहद मिलनसार व्यवहारिक और कर्मठ व्यक्तित्व की धनी है क्षेत्र पंचायत सदस्य के बाद उन्होंने जनता के अनुरोध पर ग्राम सभा से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजय होने में कामयाब रहीं उनके ग्राम प्रधान का कार्यकाल भी बेहद सराहनीय रहा जिसके परिणाम स्वरुप उन्होंने दोबारा फिर ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा और एक बार फिर भारी मतों से विजयी होने में कामयाब रहीं यह रुक्मणी नेगी का जनता के प्रति समर्पण, उनके विश्वास पर खरा उतरना और हमेशा समस्याओं के समाधान को तत्पर रहने का ही परिणाम है। रुक्मणी नेगी ने विषम परिस्थिति में भी गजब का साहस एवं धैर्य रखते हुए जहां अपने पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति की वही समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का भी बहुत ही कुशलतापूर्वक निर्वाहन किया वह हल्द्वानी विकासखंड के अंतर्गत एक सशक्त महिला के रूप में जानी जाती हैं और महिलाओं के लिए एक नजीर भी है ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मणी नेगी एक बार फिर से ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच में है बेहद कर्मठ कुशल एवं व्यवहारिकता की धनी रुक्मणी नेगी के पक्ष में जबरदस्त माहौल भी है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad