Advertisement

रहेगी रुक्मणी नेगी की बादशाहत कायम या शोभा जोशी करेंगी किला ध्वस्त

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी विकासखंड की बेहद हॉट सीट बन चुकी दुम्का बंगर बच्ची धर्मा के चुनाव परिणाम को लेकर के उत्सुकता चरम पर है जिस प्रकार से बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है उससे अब इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि लोगों ने निवर्तमान ग्राम प्रधान के कार्य पर मोहर लगाइ है या फिर शोभा जोशी के परिवर्तन के नारे पर भरोसा जताया है

फिलहाल तीसरी उम्मीदवार विमला पांडे कुछ खास करिश्मा कर पाएंगे इसकी उम्मीद कम ही लग रही है उल्लेखनीय है कि रुक्मणी नेगी जहां लगातार तीसरी बार ग्राम प्रधान पद पर हैट्रिक लगाने की दहलीज पर है वे उससे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुकी है इस लिहाज से यदि वह चुनाव जीतती हैं तो उनकी लगातार चौथी विजय होगी जो अपने आप में एक रिकॉर्ड भी होगा दूसरी और शोभा जोशी ने परिवर्तन का नारा देकर एक मजबूत चुनौती भी पेश की है टीम प्रबंधन भी उनके पक्ष में मजबूत दिखाई दिया

और कहीं ना कहीं बदलाव की बात भी सामने आ रही है देखना होगा कि रुक्मणी नेगी के अब तक के विकास कार्य और आगामी कार्य योजनाओं पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है या फिर शोभा जोशी के परिवर्तन के नारे पर ग्राम सभा में नए प्रधान की ताजपोशी पर अपना नजरिया स्पष्ट कर दिया है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad