दुखद खबर : नहीं रहे हल्दूचौड़ के डॉक्टर अमर सिंह
हल्दूचौड़ क्षेत्र से दुखद खबर आ रही है यहां नया बाजार निकट पुराना पोस्ट ऑफिस निवास प्रख्यात ज्योतिष डॉक्टर अमर सिंह का निधन हो गया वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे आज सुबह उन्होंने श्री राम मूर्ति अस्पताल भोजीपुरा में अंतिम सांस ली वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं डॉक्टर अमर सिंह बेहद अनुभवी चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे इसके अलावा ज्योतिष विज्ञान में भी उनको महारत हासिल थी बेहद सौम्य सरल स्वभाव के डॉ अमर सिंह के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है


दुग्ध उत्पादकों के हित में बड़ा फैसला 30 करोड़ हुए स्वीकृत