Advertisement

परम संत योगीराज हंस जी महाराज की 125 वीं जयंती पर सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन

ख़बर शेयर करें

योगीराज हंस जी महाराज जी की 125 वीं पावन जयंती पर आज रामपुर के रामलीला ग्राउंड स्थित सूर्य बैंकट हॉल में आयोजित सद्भावना सत्संग समारोह में सैकड़ो श्रद्धालु भक्तजनों ने हिस्सा लिया इस अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव युवा संत महात्मा सत्यबोधानंद जी प्रचारिका बाई जी इंद्रावती बाई जी गुंजन बाई जी साध्वी शीतल बहन साधक मुन्ना जी ने योगीराज हंस जी महाराज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बतलाए गए मानव धर्म के महान पथ पर चलने का आह्वान किया

महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि योगी राज हंस जी महाराज जी का अपने जीवन का 66 वर्ष का कालखंड संपूर्ण मानव जाति के कल्याण पर आधारित रहा उन्होंने दुनिया को मानव धर्म का महान संदेश दिया और परमपिता परमात्मा के उस दिव्य स्वरूप का अवलोकन कराया जिस परम ज्योति से यह संपूर्ण जड़ चेतन आलोकित है

उन्होंने उस पवित्र गुप्त नाम की महिमा का वर्णन किया जिसे परा विद्या के रूप में परिभाषित किया है उन्होंने कहा कि समय के सदगुरुदेव के शरण में जाकर ही उस परम अजपा नाम को जाना जा सकता है और जिसके जीवन में उस नाम का बोध हो जाता है वह अपने आत्म तत्व को अपने आत्म स्वरूप को पहचान लेता है प्रचारिका बाई जी ने इस अवसर पर आए हुए समस्त श्रद्धालु प्रेमी जनों को शुभकामनाएं दी और युग दृष्टा परम संत योगी राज हंस जी महाराज जी के जीवन के अनेक प्रसंगों का उल्लेख किया इस अवसर पर उपस्थित प्रेमी श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक भजन कीर्तन गाकर माहौल को भक्ति रस से ओतप्रोत कर दिया सद्भावना सत्संग समारोह को लेकर के श्रद्धालुओं में इस कदर उत्साह था कि लोग निर्धारित समय से पूर्व ही बड़ी संख्या में पहुंचने शुरू हो गए और सूर्य बैंकट हॉल का नजारा आध्यात्म की ज्ञान रुपी गंगा सत्संग से सराबोर हो गया इस अवसर पर संत महात्माओं का स्थानीय श्रद्धालु प्रेमी जनों द्वारा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र प्रदान का स्वागत किया गया यहां मुख्य रूप से राजवीर सिंह भोगराज मुरारी लाल शेर सिंह छोटेलाल चंद्रप्रकाश राम अवतार शर्मा मोहन पाल विनोद उमेश हेमलता भगवान देवी जयंती ममतेश शर्मा राजेश मूलचंद समेत अनेकों प्रेमी जन मौजूद रहे मानव दल के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं के संचालन में सराहनीय योगदान दिया इसके अलावा स्थानीय प्रेमी जनों द्वारा प्रसाद वितरण की भी सुंदर व्यवस्था की गई

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad