जय भोले जय भोले कहकर तय कर दी 550 किलोमीटर पैदल यात्रा, गोमुख से गंगाजल लेकर आए शिव भक्त का हल्दूचौड़ में स्वागत

ख़बर शेयर करें

गौमुख से गंगाजल लेकर 21 जुलाई को पैदल यात्रा शुरू कर बीते दिवस हल्दूचौड़ पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शिव भक्त बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मोहन चंद्र दुर्गापाल का यहां जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया 550 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा तय कर पहुंचे मोहन चंद्र दुर्गापाल ने गौमुख से गंगाजल कुशलता पूर्वक लाने को सदा शिव भोलेनाथ का आशीर्वाद बताया उन्होंने कहा कि भगवान शिव की अनुकंपा से ही वह प्रतिवर्ष गोमुख से गंगाजल लाकर शिवार्चन करने में सफल होते हैं इसके लिए उनके शुभचिंतकों का प्रेम और सद्भावना भी प्राप्त है गोमुख से गंगाजल लेकर 10 अगस्त की शाम हनुमान मंदिर बाबा की कुटिया हल्दूचौड़ पहुंचे मोहन चंद्र दुर्गापाल ने रात्रि मंदिर में रहकर ही शिव आराधना की उनके आगमन की सूचना पर अनेक लोगों ने उनका स्वागत सत्कार किया आज वह हनुमान मंदिर से अपने गांव दीना रवाना हुए जहां पर भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे उनके साथ यहां स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सेवा भारती के अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी मंत्री सुदर्शन राणा कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता सह जिला सेवा प्रमुख अशोक कमल तिवारी भगत सिंह मोहन कव्डाल एवं श्रीमती संजू दुमका समेत अनेक लोग शामिल रहे इधर पूर्व विधायक नवीन चंद दुमका ने भी हनुमान मंदिर पहुंचकर शिव भक्त मोहन चंद्र दुर्गापाल का स्वागत कर उनके यशस्वी जीवन की प्रार्थना की

Advertisement
Ad Ad Ad Ad