किच्छा के बालाजी मंदिर में संत महात्माओं ने बताइ सत्संग की महिमा

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में मानव धर्म के प्रणेता सदगुरु देव श्री सतपाल महाराज जी के शिष्य संत महात्माओं ने किच्छा के बालाजी मंदिर में उपस्थित प्रेमी श्रद्धालु जनों को सत्संग की महिमा बताइ लगभग 4 घंटे तक चले सत्संग कार्यक्रम में उपस्थित प्रेमी श्रद्धालुओं द्वारा बहुत ही तन्मयता के साथ संत महात्माओं के ओजस्वी प्रवचनों को सुना गया

महात्मा आलोकनंद जी महात्मा मर्यादा बाई जी महात्मा मानसानंद जी ने श्रद्धालुओं को सत्संग की महिमा बताई तथा एक से बढ़कर एक ज्ञानवर्धक प्रेरक प्रसंग के माध्यम से नाम की महिमा का गुणगान किया तथा महापुरुषों के जीवन से सीख लेते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का भी आह्वान किया गया इस दौरान सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रत्येक महीने के अंतिम बृहस्पतिवार को बालाजी मंदिर में मासिक सत्संग का आयोजन किया जाएगा

यहां मुख्य रूप से मंदिर के प्रधान पुजारी राधा रमन शर्मा भगवान दास वर्मा सियाराम अग्रवाल मदनलाल अग्रवाल मनीषा गुप्ता ममता गुप्ता सुनीता गुप्ता सिल्पी सक्सेना आशा अग्रवाल हंसी रावत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे इस दौरान उपस्थित संत महात्माओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व को भी बेहद धूमधाम से मनाए जाने का आह्वान किया बताया गया कि शिष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण एवं पावन दिन गुरु पूर्णिमा पर्व ही होता है क्योंकि उस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करता है और सदैव उनके श्री चरणों में भक्ति भाव श्रद्धा बनी रहे ऐसी प्रार्थना भी करता है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad