लालकुआं में कांग्रेस सेवा दल का ध्वज वंदन, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस सेवादल ने आज यहां लालकुआं के गांधी पार्क में ध्वज वंदन कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह मनाया इस दौरान उपस्थित सेवादल एवं सहयोगी जनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कृतज्ञता व्यक्त की गई तथा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ-साथ अनेक देशभक्ति गीतों के माध्यम से माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया

सेवादल कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सहयोगियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के मुख्य प्रदेश संगठक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य विकासखंड हल्द्वानी राजेंद्र दुर्गा पाल ने बताया कि 28 दिसंबर 1923 को कांग्रेस सेवादल की स्थापना हुई कांग्रेस सेवादल का उद्देश्य राष्ट्र सेवा समाज सेवा के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं सद्भावना का वातावरण बनाना है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल का कार्य समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करना है और समाज के हर व्यक्ति को इसके लिए प्रेरित करना है इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद ध्वज वंदन किया गया प्रदेश संगठक राजेंद्र दुर्गापाल ने उपस्थित सेवादल व सहयोगियों को शपथ दिलाई यहां मुख्य रूप से राजेंद्र दुर्गापाल के अलावा सेवा दल के जिला अध्यक्ष गोकर्ण सिंह मुन्ना बिष्ट सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कार्की के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा राजेंद्र सिंह खनवाल कुंदन सिंह मेहता पूर्व नगर पंचायतअध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत बीना जोशी शहर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, पुष्कर सिंह दानू प्रमोद कॉलोनी गिरधर बम प्रदीप सिंह बथ्याल गौरव मेहता वरुण पाठक विनय रजवार रमेश चंद्र तिवारी, रवि शंकर तिवारी जगदीश जोशी शिरोमणि जोशी रश्मि चौधरी राजू गुप्ता माया देवी आदि मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad