किच्छा बालाजी मंदिर में हुआ सत्संग का आयोजन

ख़बर शेयर करें

किच्छा के बालाजी मंदिर निकट पूजा डेरी पुरानी टंकी के पास मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी की शिष्या महात्मा मर्यादा बाई जी ने अनेक प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से कलिकाल में सत्संग की महिमा का सुंदर बखान किया उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कलिकाल के दुष्प्रभावों से बचने का एकमात्र तरीका है कि हम समय के सदगुरुदेव के शरणागत हो जाएं और उनके बतलाए गए मार्ग पर चलते हुए अपने मानव जीवन के परम लक्ष्य को प्राप्त करें उन्होंने कहा कि किसी भी साधक अथवा शिष्य को अपने साध्य अपने इष्ट अपने सदगुरुदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए जो सर्वोच्च साधन बताया गया है वह सत्संग है

सत्संग के माध्यम से ही हम अपने ईस्ट आराध्य की कृपा को प्राप्त कर सकते हैं और उन्हीं श्री चरणों में हम अपना सर्वस्व समर्पण भी कर सकते हैं महात्मा मर्यादा बाई जी ने बताया कि 5 जुलाई को हल्द्वानी में सुबह 10:00 बजे से गुरु पूजन का विशाल कार्यक्रम होगा सुबह 10:00 बजे से 2:00 तक विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए हुए संत महात्माओं के द्वारा सारगर्भित प्रवचन दिए जाएंगे तत्पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा किच्छा में आयोजित सत्संग समारोह में मुख्य रूप से भगवान दास वर्मा मंदिर के प्रधान पुजारी राधा रमन शर्मा किच्छा शाखा के अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल मदन दास गुप्ता मनीषा रेखा शिल्पी समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad