वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने किया ग्रामीणों संग गौला के तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रत्याशी कुंदन सिंह मेहता ने आज बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय क्षेत्र में गोला के तटवर्ती हिस्सों का दौरा किया तथा अविलंब बाढ़ से राहत एवं बचाव के ठोस समाधान किए जाने की स्थानीय प्रतिनिधि एवं प्रशासन से मांग की स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रत्याशी कुंदन सिंह मेहता ने कहा कि मानसून दस्तक दे चुका है और बाढ़ की विभीषिका को रोकने के ठोस इंतजाम अभी तक नहीं किए गए हैं उन्होंने कहा कि मजबूत दीवार एवं तटबंध के द्वारा ही बाढ़ से होने वाले संभावित खतरों को रोका जा सकता है उन्होंने कहा कि तटवर्ती हिस्सों की ओर पानी का बहाव ना हो इसको लेकर के चैनेलाइजेशन का काम किया जाना चाहिए चैनेलाइजेशन का काम ऐसी जगह किया जा रहा है जिसका कोई उपयोग नहीं है कुंदन सिंह मेहता ने कहा कि वह लगातार इस मामले की जोरदार आवाज उठाते रहे लेकिन स्थानीय विधायक की उदासीनता के चलते इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि वह बीते दिनों हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी से मिले तथा उन्होंने इस गंभीर समस्या की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया किंतु अब तक इस पर कोई कार्रवाई न होना बेहद चिंताजनक है कुंदन सिंह मेहता के साथ स्थानीय ग्रामीण गिरीश चंद्र जोशी चंद्र बल्लभ जोशी सुरेश भट्ट गोपाल दानू भी मौजूद रहे