सनसनी : सोशल मीडिया में फॉलोअर बढ़ाने के लिए दे दी जान से मारने की धमकी

ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया में जान से मारने की धमकी, मामला हुआ दर्ज

। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया में जान से मारने की धमकी देने वाले के आरोपी के खिलाफ सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया है। धमकी देने वाला आरोपी युवक बिहार का निवासी है। कोटद्वार पुलिस के मुताबिक रविवार 8 फरवरी को स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया में उनको मारने की धमकी देते हुए दो लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है।

कोतवाली पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा -351(3) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस जांच के उपरांत आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष निवासी मोतीहारी बिहार के रूप में हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल बिहार पुलिस से संपर्क साधा गया। बिहार पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने सोशल मीडिया में फालोवर व रीच बढ़ाने के उद्देश्य से यह पोस्ट वायरल की थी। स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त युवक के खिलाफ अग्रिम वैद्यानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad