लालकुआं में शिव मंदिर कमेटी ने मीठा शरबत वितरण कर रहागीरों को राहत प्रदान की

ख़बर शेयर करें

बेतहाशा गर्मी से हलकान लोगों को राहत दिलाने के लिए शिव मंदिर कमेटी लालकुआं ने कदम बढ़ाया है इसके तहत शिव मंदिर कमेटी के सभी लोग बड़े ही श्रद्धा भाव से आते-जाते राहगीरों व स्थानीय जनमानस को मीठा शरबत पिलाकर राहत प्रदान कर रहे हैं

सुबह 10:30 बजे से शरबत वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया जो अभी समाचार लिखे जाने तक जारी है मंदिर कमेटी व स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा आते जाते लोगों को शरबत वितरण किया जा रहा है वही आने जाने वाले वाहनों को भी रोक कर यात्रियों को बाबा भोलेनाथ के प्रसाद के रूप में मीठा शरबत प्रदान किया जा रहा है

इस सराहनीय कार्य में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी भाजपा नेता बॉबी संबल समाजसेवी प्रकाश वीर जैन आशीष मित्तल आशु अग्रवाल अमित अग्रवाल पिंटू गोयल शोभित शर्मा ठाकुर सिंह गणेश गर्ग लाला वाल्मीकि समेत अनेकों श्रद्धालु जन मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad