बिंदेश्वर महादेव मन्दिर बिंदुखत्ता में धूमधाम से मनाया गया शिवरात्रि महोत्सव

श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर बिंदुखतृता में शिवरात्रि महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया इस दौरान संगम के जल से जलाभिषेक हवन अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किया श्री हंस प्रेम योग संजय नगर द्वितीय स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में सुबह ब्रह्म मुहूर्त से श्रद्धालुओं की लंबी -लंबी कतारें लगना शुरू हो गई आश्रम के द्वारा संगम से ला गए जल की व्यवस्था की गई थी तथा श्रद्धालुओं द्वारा संगम के जल से जलाभिषेक किया गया इस दौरान हवन अनुष्ठान भी किया गया बाद में विशाल सद्भावना सत्संग सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी ने देवा दी देवाधिदेव महादेव के अलंकार का वर्णन करते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया तथा बताया कि भगवान शिव का प्रत्येक अलंकार गंगा चंद्रमा भस्म धारण बाघंबरी त्रिशूल यह सभी संसार को जीवन की वास्तविकता का बोध कराते हैं

भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा और जटाओं पर गंगा शीतलता एवं पवित्रता का प्रतीक है उनके पास में स्थित नंदी बैल परिश्रम का प्रतीक है बाघंबरी साहस का प्रतीक है जबकि भस्म धारण मनुष्य को सीख देता है कि यह संसार नश्वर है अतः अपने जीवन का सही उपयोग करना चाहिए यहां महात्मा प्रचारिका बाई सुमीता बाई करुणा बाई आभा बाई मातंगी बाई साध्वी सुमन बहन मीना बहन महात्मा आलोकानंद जी महात्मा मानसानंद जी ने भी शिव तत्व पर विस्तार से वर्णन किया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला हेमवती नंदन दुर्गापाल राजेंद्र दुर्गापाल प्रमोद कॉलोनी कुंदन मेहता राजेंद्र सिंह चौहान हुकम सिंह कुंवर श्याम सिंह नेगी भास्कर भट्ट लाखन सिंह मेहता मोहित गोस्वामी भुवन चंद्र भट्ट भगवान दास वर्मा सुशील भट्ट कन्हैया सिंह देवेंद्र भंडारी धीरज भट्ट भोला दत्त कफलटिया हरीश भट्ट जीवन गोस्वामी दिगंबर फुलोरिया दया किशन दुम्का शेखर दुम्का भगवान दास वर्मा स्वामीनाथ पंडित नंदन सिंह दिवाकर उप्रेती गणेश दत्त उप्रेती श्वेता शर्मा मनीष गुप्ता गोविंदी देवी नंदी उप्रेती मधु अग्रवाल माला सिंह मनीष गुप्ता के के नयाल रमेश चंद्रा सुयाल शिवदत्त सुयाल समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी अजय उप्रेती ने किया
