Advertisement

भव्य शोभा यात्रा के साथ होगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की शुरुआत

ख़बर शेयर करें

श्रील नित्यानंद पाद आश्रम गौधाम हल्दूचौड़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी चल रही है 15 अगस्त से 3 दिन तक चलने वाले इस भव्य समारोह की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के आयोजन के साथ होगी वर्ष 1999 में स्थापित श्रील नित्यानंद पाद आश्रम हल्दूचौड़ में हर वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाता है जहां स्थानीय के अलावा उत्तराखंड समेत देश के अनेक प्रांतो के भक्तजन बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लेते हैं

आश्रम का भव्य एवं दिव्य वातावरण देखते ही बनता है हरि नाम संकीर्तन की गूंज के साथ आश्रम के सभी सेवाभावी भक्तजन स्थानीय श्रद्धालु कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण समर्पण व्यक्त करते हैं आश्रम के प्रमुख कार्यकर्ता भजन गायक गौ भक्त गोपीनाथ दास द्वारा जारी सूचना के मुताबिक 15 अगस्त को गौधाम से शाम 4:00 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष बच्चे बूढ़े सभी हरि नाम संकीर्तन करते हुए शोभायात्रा का हिस्सा बनेंगे इस अवसर पर सुंदर भव्य झांकियां भी शोभायात्रा में मनमोहन आभा बिखेरती नजर आएंगी उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को श्री कृष्ण का पावन जन्मोत्सव मनाया जाएगा जो सायं 7:00 बजे से 1:00 तक चलेगा तत्पश्चात 17 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से श्रील प्रभुपाद जी का 123 वां प्राकृटय दिवस मनाया जाएगा तत्पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा उन्होंने सभी भगवत प्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाएं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad