हल्दूचौड़ के दुर्गापुरम में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन 3 अगस्त से

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ के दुर्गापुरम सिंघल फॉर्म में 3 अगस्त से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर के मुख्य आयोजकों द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है एवं घर-घर जाकर निमंत्रण देते हुए श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने की अपील की जा रही है दुर्गा पुरम सिंघल फॉर्म ग्राम सभा दुम्का बंगर बच्ची धर्मा निवासी चंदन गिरी गोस्वामी कृष्णा गोस्वामी एवं पंकज गोस्वामी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते बताया कि उनके आवास पर 3 अगस्त को सुबह 8:00 से भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत होगी कथा व्यास के रूप में पंडित श्री नवीन चंद्र जोशी अपनी ओजस्वी वाणी से श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का सुंदर वर्णन करेंगे जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कथा प्रवचन का कार्यक्रम किया गया है 10 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad